: शासकीय पूर्व माध्य शाला पासिद,,बिलासपुर जिले में प्रथम...(जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़-TLM प्रदर्शनी),,...ISRO के वैज्ञानिकों ने किया पुरस्कृत.
: Editor : 07-10-2023 : 805



बिलासपुर---राष्ट्रीय आविष्कार अभियान(RAA Elementry) के अंतर्गत जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ -TLM मेला ,क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी व पुस्तक प्रदर्शनी/जादू का पिटारा का आयोजन बिलासपुर के देवकीनंदन कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित किया गया।


इस आयोजन में जिले के सभी विकासखंडों से शिक्षक/प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।जिला स्तरीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय TLM प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बिल्हा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पासिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


TLM प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के शिक्षक प्रभारी इन्द्रकांत सौलखे(विज्ञान),सुखनंदन साहू(अंग्रेजी),मनोज कुमार वस्त्रकार(गणित),दुजराम राय(अंग्रेजी),कांशी प्रसाद ध्रुवंश(हिंदी)ने TLM का निर्माण कर प्रदर्शन किया।इससे पहले पूर्व माध्यमिक शाला पासिद ने दक्षिण बिल्हा से ब्लॉक स्तरीय TLM प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

ISRO के वैज्ञानिक मानवी धवन व रत्नेश मिश्रा ने शिक्षकों/विद्यार्थियों को संबोधित करने के बाद प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को ट्राफी प्रदान किया।


TLM प्रदर्शनी में उत्साहवर्धन के लिए संकुल के प्राचार्य श्री शिव कुमार जोशी व समन्वयक श्रीमति आशा कँवर की उपस्थिति रही।

उक्ताशय की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठक इन्द्रकांत सौलखे के द्वारा दिया गया।